प्रदेश के आगर मालवा जिले में स्थित नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में सरकार बचाने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करने पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सरकार पर कोई संकट नहीं है, हमारे 121 लोग पूरे मजबूत हैं। जैसा मैंने हर बार कहा है जब भी विधानसभा में कोई बात आएगी तब 121 में 4-5 और सदस्य बढ़ेंगे।
पीसी षर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी की सरकार पूरी तरह से मजबूत है, वह पूरे 5 साल रहेगी। इसके बाद फिर 5 साल के लिए जीतकर आएंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जानलेवा हमला किए जाने के आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इन सब चीजों में विश्वास नहीं रखते है। सिंधिया के साथ के लोग ही दो भागों में विभक्त हो गए हैं। कोई कह रहा है बीजेपी में जाना चाहिए तो कोई कह रहा है नहीं जाना चाहिए। कल विधायक बेंगलुरु से आने वाले थे। उनमें भी आपस में लड़ाई हुई। उस लड़ाई में भी यही कहा गया कि वे लोग बीजेपी में नहीं जाना चाहते।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









