दोबारा उड़ान भरने में विंग कमांडर अभिनंदन को लगेंगे कम से कम 3 महीने

बुधवार को पाकिस्‍तानी सेना द्वारा हिरासत में लिए गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर पायलट अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) की आज देश वापसी होगी। उन्‍हें वाघा बॉर्डर के रास्‍ते पाकिस्‍तान भारत को सौंपेगा। उनके स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर काफी लोग पहुंच चुके हैं। वायुसेना का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा पर पहुंच चुका है। अभिनंदन को अटारी-वाघा बॉर्डर से अमृतसर एयरबेस और उसके बाद विमान से दिल्‍ली लाया जाएगा। विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) की सुरक्षा को देखते हुए आज शाम वाघा बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट को रद्द कर दिया गया है। बताया जाता है कि वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के आने का समय लगभग वही है जिस समय वाघा बार्डर (Wagah Border) पर बीटिंग रिट्रीट (Beating Retreat) होती है। ऐसे में वहां भी काफी भीड़ हो जाती है। ऐसे समय में भारतीय हीरो अभिनंदन को देखने वालों का हुजूम लगने की पूरी उम्‍मीद है। यही कारण है कि बीएसफ (BSF) ने यह फैसला लिया है।

ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) को फिर से फाइटर जेट उड़ाने में कितना समय लग सकता है? वायुसेना के नियमों के मुताबिक पहले उन्हें कुछ टेस्ट से गुजरना होगा, उसके बाद ही वह फिर से फाइटर जेट उड़ा पाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में कम से कम 3 महीने या उससे ज़्यादा का समय लग सकता है। विमान उड़ाने के दौरान होने वाले किसी भी हादसे के बाद जब कोई पायलट वापस ड्यूटी पर लौटता है, तो वायुसेना के नियमों के मुताबिक उसका पूरा मेडिकल चेकअप होता है। सबसे पहले सुनिश्चित किया जाता है की किसी तरह की गंभीर चोट तो नहीं लगी है। क्योंकि हादसे की स्थिति में विमान से बाहर निकलते समय रीढ़ की हड्डी में चोट लगने का ख़तरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में अगर पायलट मेडिकल फिटनेस के जरिए जेट उड़ाने के लिए तय नियमों खरा नहीं उतरता तो उसे फाइटर उड़ाने की अनुमति नहीं दी जाती। अगर मानक पूरे नहीं होते तो पायलट को किसी दूसरे विमान पर शिफ्ट किया जाता है।

बता दें कि भारतीय और पाकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प के दौरान मिग 21 के गिरने के बाद पायलट अभिनंदन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में उतर गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को हिरासत में ले लिया था। अभिनंदन का मिग-21 विमान बुधवार सुबह पाकिस्तान के हमले को रोकने के दौरान हवा से जमीन पर आ गया था। अभिनंदन ने पाकिस्तान का एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद में घोषणा की कि अभिनंदन को सद्भाव के तौर पर शुक्रवार को रिहा किया जाएगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!