पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कई कांग्रेसी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि कांग्रेस को अब मध्य प्रदेश में विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए।
लक्ष्मण सिंह ने कहा, राज्य में कांग्रेस को मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि अब हमें नंबर गेम में नहीं पड़ना चाहिए और न ही इसमें पड़ना चाहिए कि क्या और कैसे हुआ। अब कांग्रेस में सभी को एकजुट होकर मजबूत विपक्ष की जिम्मेदारी निभाना चाहिए। हमें जनता के बीच भी जाना चाहिए और उन्हें सच्चाई से अवगत कराना चाहिए।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









