सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने से खुश हुई बुआ यशोधरा, कहा कि पूरा होगा अम्मा का सपना

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में आने की खबर के बाद देश और प्रदेश में राजनैतिक भूचाल आ गया है। शिवराज सिंह, नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय सहित भाजपा के तमाम नेताओं ने सिंधिया का स्वागत किया है लेकिन सिंधिया की बुआ और पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सबसे अधिक खुश हैं।
यषोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि ज्योतिरादित्य घर लौट आये हैं और वो अम्मा का सपना जरूर पूरा करेंगे। सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सामने आईं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आवास पर पहुंची पूर्व मंत्री और सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हमारे परिवार का अपमान किया। 1967 में अम्मा यानि राजमाता विजया राजे सिंधिया के की उपेक्षा की जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और जनसंघ में चलीं गई। यशोधरा ने कहा कि 1993 में कांग्रेस ने दादा यानि माधव राव सिंधिया की उपेक्षा की जिसके बाद दादा ने कांग्रेस छोड़ दी और मप्र विकास कांग्रेस बनाई। उस समय अम्मा ने दादा से कहा था कि वे भाजपा में आ जाये लेकिन दादा नहीं आये। और जिस तरह से कांग्रेस मेरे भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपमान कर रही थी तो मैंने तो कई बार दादा और अम्मा की समाधि पर प्रार्थना की कि ज्योतिरादित्य घर यानि भाजपा में लौट आए। उन्होंने कहा कि अब ज्योतिरादित्य भाजपा में आ गए है तो वे निश्चित ही अम्मा के सपने को पूरा करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!