सीएम हाउस में विधायकों की बैठक खत्म होने के बाद सीएम कमलनाथ बाहर निकले और पत्रकारों से कहा कि हमारे पास बहुमत है और सदन में उसे साबित करेंगे।
बताया जा रहा है कि सीएम हाउस से निकलकर कमलनाथ किसी शादी में शरीक होने पहुंचे थे और वहा मौजूदगी की रस्म अदायगी कर जल्द ही सीएम हाउस लौट आए। पत्रकारों के सामने कमलनाथ हमेशा की तरह चेहरे पर चिर परिचित मुस्कुराहट के साथ दिखे और पत्रकारों को देखकर थम्स अप का संकेत भी दिया।खबरों के मुताबिक विधायकों के साथ हुई बैठक में सीएम ने भावुक भाषण दिया और इंदिया गांधी, संजय गांधी को याद करते हुए कांग्रेस की परंपरा और विचारधारा के बारे में बात की। वहीं सीएम कमलनाथ ने भरोसा जताया कि अगर फ्लोर टेस्ट की नौबत आती है तो वो सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









