कुख्यात भूमाफिया बाॅबी छाबड़ा को भेजा जेल

कुख्यात भूमाफिया बॉबी छाबड़ा को आज रिमांड खत्म होने के बाद रावजी बाजार पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से बॉबी छाबड़ा व सरकारी वकील में विभिन्न तरह से तर्क वितर्क हुए। दोनों पक्षों को सुनते हुए कोर्ट ने बॉबी छाबड़ा को 16 मार्च तक के लिए जिला जेल भेज दिया है।
बता दे पिछले काफी दिनों से इंदौर पुलिस बॉबी छाबड़ा से विभिन्न मामलों में पूछताछ कर रही है। जहां खजराना पुलिस ने कुख्यात भूमाफिया बॉबी छाबड़ा से तकरीबन 7 दिनों तक सरकारी संस्थाओं में धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में पूछताछ की। वही उसे कोर्ट के समक्ष पेश कर उसका रिमांड कनाडिया पुलिस ने लिया। कनाडिया पुलिस ने भी उससे जमीनों की हेराफेरी सहित सहकारिता विभाग में किस तरह से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देता था इसके बारे में पूछताछ की। वहीं उसके घर व उसके अन्य ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में दस्तावेज भी जप्त किए। वही कनाडिया पुलिस ने उसे रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से रावजी बाजार को बॉबी छाबड़ा का रिमांड मिला था। जहां बॉबी छाबड़ा को पहले कोर्ट ने 1 दिन का रिमांड पर रावजी बाजार पुलिस के हवाले किया था। इस दौरान बॉबी छाबड़ा ने रावजी बाजार पुलिस को कई तरह की जानकारी दी। रिमांड खत्म होने के बाद एक बार फिर उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां से 2 दिनों का रिमांड छाबड़ा का रावजी बाजार पुलिस को मिला, जिसके बाद रावजी बाजार पुलिस ने उसकी नर्सरी व अन्य जगह पर सचिन अभियान चलाया और बड़ी मात्रा में दस्तावेज जप्त किए। वही रिमांड खत्म होने के बाद आज उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे 16 मार्च तक के लिए जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस बॉबी छाबड़ा से जो जानकारी मिली है उसके आधार पर ही जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!