प्रदेश सरकार ने अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘थप्पड़’ को मध्यप्रदेश के सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स में टैक्स फ्री कर दिया है। शुक्रवार को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएगी।
फिल्म के रिलीज के अगले दिन जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा शहर के सिनेमा घर मे फिल्म को देखने पहुँचे। उन्होंने इस दौरान कहा कि थप्पड़ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई जिसको सरकार ने टेक्स फ्री कर दिया है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ बतौर मुख्यमंत्री के साथ एक समाज सेवक के रूप में जाने जाते है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही। मालूम हो कि इससे पहले बीते शनिवार को ‘थप्पड़’का भोपाल में प्रीमियर हुआ था, जिसमें तापसी पन्नू और निर्देशक अनुभव सिन्हा आए थे। इससे पहले दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को मप्र में टैक्स फ्री किया गया था। हालांकि छपाक फिल्म को टैक्स फ्री करने के फैसले पर काफी विवाद हुआ था।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









