-ऐतिहासिक नगरी ओरछा में 6 से 8 मार्च तक होने वाले नमस्ते ओरछा महोत्सव के लिए तैयारियां चल रही है। मुख्य कार्यक्रम बेतवा नदी के कंचना घाट, शीशमहल प्रांगण और कल्प वृक्ष के परिसर पर आयोजित होगा।
मध्यप्रदेश के वाणिज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि ओरछा महोत्सव के लिए सीएम कमलनाथ गंभीर हैं। जिन लोगों ने राम नाम पर वोट मांगे उन्होंने कोई काम नहीं किया। बृजेंद्र राठौर ने कहा कि ओरछा महोत्सव के लिए पीएम मोदी को भी आमंत्रण भेजा गया है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे। नमस्ते ओरछा के लिए प्रदेश सरकार ने करीब 50 करोड़ का बजट दिया है. जिससे कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









