इस्लामी सहयोग संगठन (OIC )की बैठक में सुषमा स्वराज के ‘मुख्य अतिथि’ बनने से चिढ़ा पाक, नहीं लेगा हिस्सा

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हुई तनातनी के बाद भी इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) के देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ‘विशेष अतिथि’ के तौर पर आमंत्रित किया गया है. विदेश मंत्रियों की 46वीं बैठक में शामिल होने के लिए सुषमा स्वराज शुक्रवार को अबु धाबी पहुंच चुकी हैं. इस बीच खबर ये आ रही है कि पाकिस्तान इस बैठक का बहिष्कार करेगा. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि वह इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।

शाह महमूद कुरैशी ने इस मामले पर पाकिस्तान की संसद में बयान दिया कि उन्होंने यूएई से सुषमा स्वराज से निमंत्रण वापस लेने की मांग की थी लेकिन इससे इनकार कर दिया गया. कुरैशी ने संसद में कहा कि मैंने उनसे सुषमा स्वराज को दिए न्योते पर पुनर्विचार करने की बात कही थी. जिस पर यूइई ने कहा कि उन्होंने तब सुषमा स्वराज को न्योता दिया था, जब पुलवामा हमला नहीं हुआ. अब उनके लिए सुषमा स्वराज से निमंत्रण वापस लेना मुमकिन नहीं होगा।

एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि मैं सुषमा स्वराज के मुख्य अतिथि बनाए जाने के बाद सिद्धांतिक रूप से विदेश मंत्रियों की परिषद में भाग नहीं लूंगा. आपको बता दें कि ओआईसी 57 देशों का एक प्रभावशाली समूह है. ऐसा पहली बार है जब भारत को ओआईसी की बैठक में बतौर ‘विशेष अतिथि’ आमंत्रित किया गया है. यहां पर सुषमा स्वराज दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!