पाक के 300 आतंकियों पर ‘मौत’ बनकर बरसे जबलपुर में बने बम

जबलपुर। पुलवामा हमले के बदला लेने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर में मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक में जिन 1000 किलो बमों का इस्तेमाल किया गया, वे बम मेड इन जबलपुर थे। भारतीय वायुसेना के 12 लड़ाकू विमान मिराज 2000 के जरिए आतंक के अड्डों पर मौत बनकर बरसे ये बम मध्यप्रदेश के जबलपुर ​के खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ओएफके में बनाए गए थे।

26 फरवरी 2019 की तड़के इंडियन एयरफोर्स के सबसे खतरनाक मिराज 2000 ने महज 21 मिनट के ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के पीओके के बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद स्थित आतंकी शिविरों समेत कंट्रोल रूम को तबाह कर दिया। करीब तीन सौ आतंकी मारे गए।

मंगलवार सुबह ordnance factory jabalpur khamaria के कर्मचारियों को Surgical Strike 2.0 के बारे में जानकारी लगी और पता चला कि उनके द्वारा बनाए गए बमों से पुलवामा हमले का बदला लिया गया है तो कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने 1000 पाउण्डर बमों की खासियत यह है कि इन्हें जल, थल और वायु से आसानी से दुश्मन के ठिकानों पर दागा जा सकता है। ये बम अपने लक्ष्य से दुश्मन के ठिकानों के साथ-साथ चार किलोमीटर तक के दायरे में सब कुछ तबाह कर सकने में सक्षम हैं।

हमारे लिए गर्व की बात

आल इण्डिया डिफेंस फेडरेशन के नेता नेम सिंह ने बताया कि पुलवामा आतंकी हमले के बदला लेने के लिए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया जबलपुर में बने बम इस्तेमाल किए गए है। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। भारतीय वायुसेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद ओएफके के कर्मचारी, संगठनों और नेताओं ने खुशी का इजहार किया

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!