विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर हर जगह एक समान व्यापक उपाय लागू किए जाने की जरूरत नहीं है। संगठन ने कहा कि चीन से बाहर इस संक्रमण का बहुत मामूली असर है। डब्ल्यूएचओ ने इस सुझाव को खारिज कर दिया कि सभी क्रूज पोतों को जापान के डायमंड प्रिंसेज पोत की तरह रोककर अलग-थलग रखा जाए। नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी से निर्माण और पर्यटन गतिविधियों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच, चीन में कोविड महामारी से एक हजार आठ सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस संक्रमण से सबसे अधिक ग्रस्त हुवेई प्रांत में कल 93 और लोग इस महामारी के शिकार हो गए। हुवेई के स्वास्थ्य आयोग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में एक हजार आठ सौ सात नए मामलों की खबर दी है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









