पाकिस्तानी F-16 ने लांघी एलओसी, भारत ने मार गिराया लड़ाकू विमान

पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के हवाई हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार सुबह भारत के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर दिया। उसके तीन विमानों ने पुंछ और राजौरी में वायुक्षेत्र का उल्लंघन किया। लौटते वक्त कुछ बम भी गिराए। हालांकि, भारत की त्वरित कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के विमान लौट गए। इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने उसका एक एफ-16 विमान मार गिराया है। 

लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट एयरपोर्ट से यात्री उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, उत्तर भारत के सभी एयरबेस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस बीच, बड़गाम में भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें दो पायलट शहीद हो गए। 

वहीं, कश्मीर में एलओसी पर 12 जगह फायरिंग हो रही है। इसके जवाब में देर रात भारतीय सेना ने पाक की पांच चौकियां तबाह कर दीं। उसके कई सैनिक मारे गए। भारत के पांच सैनिक जख्मी हुए। इस बीच जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में भारतीय वायुसेना का जेट क्रैश हुआ है। मौजूदा हालात को देखते हुए अमेरिकी ने पाकिस्तान से उसकी जमीन पर मौजूद आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला कर जैश के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसमें 350 आतंकी मारे गए थे।

पाक सेना ने गांव वालों को ढाल बनाया
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बारामूला, पुंछ, राजौरी, नौशेरा और अखनूर सेक्टर में मोर्टार दागे। पाक सैनिक गांववालों को ढाल बनाकर फायरिंग कर रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए एलओसी से सटे गांवों में बुधवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। भारतीय वायुसेना के विमान कश्मीर में सीमा पर रातभर से चौकसी बरत रहे हैं। 

इमरान ने आपात बैठक बुलाई

भारतीय कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज परमाणु हथियारों की देखरेख करने वाली नेशनल कमांड अथॉरिटी की बैठक बुलाई है। उन्होंने संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र भी बुलाया है।

रक्षा मंत्री सीतारमण तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के साथ आज बैठक करेंगी। इसमें सशस्त्र बलों के कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जानी है। 

शोपियां में मुठभेड़, जैश के 2 आतंकी ढेर

इस बीच कश्मीर में शोपियां जिले के मिमेंदर में सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को ढेर कर दिया। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। उधर, कोलकाता एसटीएफ और मुर्शिदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जमात-उद-मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से विस्फोट बरामद किया गया है।

अमेरिका ने पाक पर दबाव बनाया

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पाक विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरैशी से बात की है। उनसे कहा है कि सैन्य कार्रवाई से बचने और मौजूदा तनाव को कम करने को प्राथमिकता दी जाए। पाक उसकी जमीन पर मौजूद आतंकी गुटों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करे।’’ पोंपियो ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी बात की। उन्होंने मौजूदा हालात पर भारत को संयम बरतने को कहा है।

चीन के सामने पुलवामा हमले का मुद्दा उठाया
भारत-चीन और रूस के विदेश मंत्रियों की सोलहवीं बैठक चीन के वुझेन में चल रही है। इसमें सुषमा स्वराज ने चीन के समकक्ष वांग यी के सामने पुलवामा हमले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कायराना आतंकी हमले सभी देशों को आगाह करने वाले हैं। इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाने और निर्णायक कार्रवाई करने की जरूरत है।

भारत ने जैश का सबसे बड़ा कैम्प तबाह किया

पुलवामा हमले के 13वें दिन भारतीय वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार तड़के 3:45 बजे मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने पाक की सीमा में हमला किया। 12 मिराज विमानों ने कुल 1000 किलो भार वाले लेजर गाइडेड छह बम गिराए। जैश का सबसे बड़ा कैम्प तबाह कर दिया गया। 350 आतंकी मारे गए। इनमें 25 ट्रेनर थे। भारत ने पूरी कार्रवाई को सिर्फ 21 मिनट में अंजाम दिया। हमले वाली जगह एलओसी से करीब 50 किलोमीटर दूर है। 14 फरवरी को पुलवामा फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!