सरकार के फैसले का सम्मान करेंगे : कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद आगामी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के संबंध में उनकी टीम सरकार के फैसले का सम्मान करेगी। 16 जून को होने वाले इस मुकाबले का बहिष्कार करने की मांग उठ रही है लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस पर फैसला नहीं लिया और यह निर्णय सरकार पर छोड़ दिया।

कप्तान कोहली ने कहा, ‘‘हमारा फैसला स्पष्ट है। हम उस पर कायम रहेंगे जो देश करना चाहता है और जो फैसला बीसीसीआई करता है। हमारी राय यही है।’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार और बोर्ड जो भी फैसला करते हैं, हम उसी का पालन करेंगे और उसका सम्मान करेंगे। इस मुद्दे पर हमारा पक्ष यही है।’ कप्तान ने पूरी भारतीय टीम की ओर से शहीद जवानों के परिवारों को संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन जवानों ने अपनी जान गंवायी, उनके परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनायें। भारतीय टीम इस घटना से दुखी है। ’’ मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा कि टीम सरकार के फैसले को स्वीकार करेगी। शास्त्री ने ‘मिरर नाऊ’ से कहा, ‘‘यह पूरी तरह से बीसीसीआई और सरकार पर है।

वे जानते हैं कि क्या हो रहा है और वे इस पर फैसला करेंगे। वो जो भी फैसला करते हैं, हम उसका पालन करेंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘यदि सरकार कहती है कि यह इतना नाजुक है कि विश्व कप में खेलने की जरूरत नहीं है तो मैं सरकार के फैसले का पालन करूंगा।’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!