पिछले वर्ष अगस्त में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जमीनी स्तर पर जानकारी प्राप्त करने के लिए यूरोपीय संघ और खाड़ी के देशों के प्रतिनिधियों के 25 सदस्यों का एक दल बुधवार श्रीनगर पहुंचा। इस दल में जर्मनी, कनाडा, फ्रांस, न्यूजीलैंड, मैक्सिको, इटली, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रिया, उजबेकिस्तान और पोलैंड के साथ-साथ यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। श्रीनगर पहुंचने के बाद इस दल का उत्तर कश्मीर के बारामूला का दौरा करने का कार्यक्रम है। बारामूला में प्रतिनिधिमंडल का विभिन्न व्यापार संघो, प्रशिक्षित युवाओं, सरपंचों और सिविल सोसायटी समूहों से भी मिलने का कार्यक्रम है। यह दल श्रीनगर में उद्योगपतियेां और व्यावसायिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को जम्मू का दौरा करेगा और उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू सहित प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेगा। आपको बता दे कि भारत में अमरीका के राजदूत केन्नेथ जस्टर सहित 15 प्रतिनिधियों के एक दल ने जनवरी में जम्मू कश्मीर का दो दिनों का दौरा किया था।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









