विश्व स्वास्थ्य संगठऩ ने कहा है कि नये कोरोना वायरस से हुई बीमारी का आधिकारिक नाम कोविड-2019 है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनॉम घेब्रियेसज ने जिनेवा में इसकी घोषणा की। कोरोना वायरस शब्द उसके नवीनतम प्रारूप को बताने की बजाय केवल उस समूह का उल्लेख करता है, जिसका वह सदस्य है। अदनॉम घेब्रियेसज ने बताया कि नया नाम कोरोना, वायरस और बीमारी से लिया गया है, और साथ में 2019 उस वर्ष के लिए है, जिसमें इस वायरस का प्रकोप सामने आया था। डॉ. घेब्रियेसज ने इस नये वायरस से यथासंभव आक्रामक तरीके से निपटने के लिए विश्व का आह्वान किया। उधर केरल में नए कोरोना वायरस से संक्रमित महिला को राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की ताजा जांच में संक्रमण से मुक्त पाया गया है। महाराष्ट्र में कोविड संक्रमण की जांच के लिए तीन व्यक्तियों को अस्पतालों में निगरानी में रखा गया है। 18 जनवरी से अब तक मुम्बई हवार्ड अड्डे पर लगभग पच्चीस हजार आठ सौ यात्रियों की जांच की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में चीन की यात्रा से लौटे 553 व्यक्तियों को चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत रखा है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









