क्रिकेट समुदाय आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों से संबंध खत्म करे:बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने का फैसला सरकार पर छोड़ दिया है। हालांकि, इस संबंध में उसने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को एक पत्र लिखा है। इसमें उसने क्रिकेट समुदाय से आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों से संबंध खत्म करने की मांग की है। पत्र में बीसीसीआई ने वनडे वर्ल्ड कप समेत आईसीसी की भविष्य में होने वाले प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है।
प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने इस मुद्दे पर शुक्रवार को बुलाई गई विशेष बैठक के बाद कहा है कि अभी वर्ल्ड कप में तीन महीने का वक्त है। हम इस मुद्दे पर सरकार से चर्चा करेंगे, इसके बाद फैसला किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड अपनी चिंताओं से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को भी अवगत कराएगा।

आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी की रकम शहीदों के परिवार को देंगे

राय ने यह भी कहा कि बोर्ड इस बार आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी नहीं करेगा। इस पर खर्च होने वाली रकम पुलवामा के शहीदों के परिवारों को दी जाएगी।

मेरे लिए देश सर्वोपरि, सरकार जो भी फैसला लेगी वह हृदय से स्वीकार : सचिन तेंदुलकर

इस बीच, सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हमेशा हराया है। उसे फिर से हराने का एक और मौका है। टूर्नामेंट में उसके खिलाफ नहीं खेलने से पाकिस्तान को दो अंक मिल जाएंगे। यह मुझे अच्छा नहीं लगेगा और टूर्नामेंट में उसे आगे बढ़ने में मदद भी मिलेगी। हालांकि, मेरे लिए देश हमेशा पहले है, इसलिए, मेरा देश जो भी फैसला करेगा मैं हृदय से उसे स्वीकार करूंगा।

थरूर ने कहा- नहीं खेले तो यह सरेंडर से भी बदतर होगा

उधर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत के पाकिस्तान से खेलने का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘1999 में कारगिल युद्ध के बाद भी भारतीय टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से खेली थी और उसे हराया था। इस साल पाक से नहीं खेलने पर सिर्फ दो अंक ही नहीं गंवाने होंगे, बल्कि यह एक आत्मसमर्पण से भी बदतर होगा। यह बगैर लड़े हार जाना होगा।’’

दुबई में 25 फरवरी को होनी है आईसीसी की तिमाही बैठक

दुबई में सोमवार यानी 25 फरवरी को आईसीसी की तिमाही बैठक होगी। आईसीसी की बैठक के एजेंडे में यह मुद्दा अभी शामिल नहीं है। आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति की बैठक में राहुल जौहरी और आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी भी हिस्सा लेंगे। ऐसे में बैठक में यह मुद्दा उठने की भी संभावना है।

  • आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी नहीं करेगा भारत, इसकी रकम शहीदों के परिवारों को दी जाएगी
  • पाक के खिलाफ नहीं खेलने से भारत को 2 अंक का नुकसान होगा, इससे मुझे बुरा लगेगा : सचिन
  • वर्ल्ड कप इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक होगा, भारत-पाक का मैच 16 जून को है

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!