बच्चा चोरी के शक में सात युवक माॅब लिंचिंग का शिकार

धार जिले के आदिवासी इलाके से बुधवार को मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने लाठी, डंडों और पत्थरों से मिलकर सात युवकों को बेदर्दी से मारा। इस मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह युवकों की हालत नाजुक है।
मॉब लिंचिंग के सभी पीडित उज्जैन के रहने वाले है। मजदूरों से पैसों के लेन-देन को लेकर उज्जैन जिले के 7 युवा किसान धार जिले के आदिवासी बाहुल्य मनावर इलाके के गांव बोरलई में आए थे। उनका मजदूरों से रुपए का विवाद चल रहा था। उसी के निपटारे के लिए युवक गांव बोरलई आए थे। मगर इसी दौरान गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने सातों युवकों को पकड़ लिया और बेरहमी से लाठी, डंडों व पत्थरों से इनकी पिटाई कर डाली। ग्रामीणों की भीड़ ने सातों युवकों को बहुत ही बेरहमी से मारा।

उधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में मनावर के अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। यहां से एक युवक को इंदौर के एमवाय अस्पताल रैफर किया गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह बात भी सामने आई है कि उज्जैन के माॅब लिंचिंग के पीड़ित जिस वाहन में सवार होकर आए थे। उसको ग्रामीणों ने आग लगा दी। मध्य प्रदेश में मॉब लिंचिंग का यह खौफनाक मामला सामने आने के बाद पुलिस पूरे गांव में दबिश दे रही है और आरोपियों की षिनाख्ती के प्रयास में जुटी है। इस दौरान पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। भीड़ पुलिस वाले के सामने ही पीड़ितों को मारती रही लेकिन पुलिस ने किसी को बचाने का प्रयास नहीं किया। पुलिस मौके पर केवल हाथ हिलाती रह गई और ग्रामीणों ने किसानों को मारमार कर अधमरा कर दिया। पुलिस के सामने भीड़ पीड़ितों को मारती रही, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई। अब देखते है पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!