वरमाला से पहले वर वधु ने लहराया तिरंगा

कन्नौज : पुलवामा हमले में शहीदों के गम में दूल्हा-दुल्हन ने वरमाला डाालने से पहले हाथों में तिरंगा थामा और दो मिनट का मौन रखा। यह देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। देखते ही देखते जोश में भरे सभी लोगों ने वंदेमातरम के नारे लगाने शुरू कर दिए।

शादी समारोह में बना ऐसा माहौल देश प्रेम की कहानी बंया कर रहा था। शहनाई की जगह शादी में ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जैसे देश भक्ति के गीत बज रहे थें। हाथों में तख्तियां लिए बारातियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस माहौल के बीच ब्रजेश और कामिनी की यह शादी यादगार हो गई। कमालगंज कस्बा के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी रामबाबू चैरसिया की बेटी कामिनी की बारात आई। जनपद कन्नौज के सौरिख निवासी रामेश्वर दयाल चैरसिया के पुत्र बृजेश कुमार के द्वारचार की रस्म पूरी की गई। फिर गेस्टहाउस में वर-वधू वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे। वधू पक्ष की महिलाएं व बाराती भी वरमाला देखने को तैयार थे। इससे पूर्व दूल्हा बृजेश ने तिरंगा मंगाने की इच्छा जाहिर की। कहा कि कन्नौज के सैनिक प्रदीप यादव पुलवामा में शहीद हुए हैं। 22 किमी दूर पर ही शहीद का घर है। वह अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देकर करेंगे। इस पर तिरंगा और नारे लिखी तख्तियों की व्यवस्था की गई। वर-वधू ने हाथों में तिरंगा थामा और बारातियों ने नारे लिखी तख्तियां। फिर दूल्हा बृजेश ने साउंड पर बज रहे शहनाई गीत भी बंद करवाए और ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी, गीत बजवाया। वर-वधू ने नम आंखों से दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज 29 इंडिया।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!