जम्मू कश्मीर में आज तड़के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊधमपुर के निकट एक टोल प्लाजा के पास सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह पांच बजे के करीब पुलिस द्वारा श्रीनगर की ओर जा रहे ट्रक को नगरोटा के समीप बन क्षेत्र में रोका गया, तभी ट्रक में सवार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधु्ंध फायरिंग शुरू कर दी। आतंकवादियों के भागने की कोशिश के दौरान हुई गोलीबारी में तीनों आतंकवादी मारे गये। हमले के मद्देनजर एहतियात के तौर पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और इलाके में सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इस बीच, कटरा से भवन तक वैष्णों देवी ट्रैक पर रेड अलर्ट लगाया गया है। हालांकि यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। पुलिस ने बताया कि इस ग्रुप ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले को अंजाम देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले की हीरानगर सीमा से घुसपैठ की थी। पुलिस ने मकबूल अहमद नाम के ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इलाके में अभी भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि ये आतंकवादी हाल में घुसपैठ करने वाले दल का हिस्सा हैं। मारे गये आतंकवादियों के पास से चार हथियार और गोली बारूद बरामद किया गया है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









