भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र

 भारतीय जनता पार्टी  ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र  जारी कर दिया है. संकल्प पत्र जारी किए जाने के मौके पर पार्टी के दिल्ली के सभी सातों सांसद और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावड़ेकर, हर्षवर्द्धन के साथ-साथ तरुण चुग, शयाम जाजु विजय गोयल आदि मंच पर मौजूद रहे.
संकल्प पत्र जारी करते हुए बीजेपी के नेताओं ने कहा कि इस घोषणापत्र के जरिए पार्टी ने दिल्ली में बदलाव का संकल्प लिया है. दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इस शहर को वायु और जल प्रदूषण से निजात दिलाया जाएगा. साथ ही दिल्लीवालों की सुविधाओं के लिए पार्टी पूरा काम करेगी. मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं किया. तिवारी ने आप सरकार पर आम लोगों से किया एक भी वादा पूरा नहीं करने का भी आरोप मढ़ा. तिवारी ने दिल्ली में सिलिंग रोकने के लिये नियम बनाने की बात कही. वहां मौजूद मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई हाइवे पर हमने कार्य शुरू कर दिया है. इस पर 1 लाख 3 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा. उन्होंने दावा किया कि आज से 3 साल के अंदर मात्र 12 घंटे में दिल्ली की जनता अपनी गाडी से मुंबई पहुंच जाएगी. गडकरी ने यह भी कहा कि दिल्ली मेरठ के बीच 16 लेन की सड़क का अप्रैल में हम उद्घाटन करेंगे. उन्होंने कहा कि इस 90 किमी के रोड के निर्माण में 8 हजार करोड़ रूपये की लागत आई है. उन्होंने कहा कि इसके बनने के बाद  दिल्ली से मेरठ के बीच का रास्ता 40 से 45 मिनट में पूरा हो सकेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!