पुलवामा हमले में जैश का हाथ, लेकिन इमरान सरकार को दोष देना गलत: परवेज मुशर्रफ

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के दिल में कोई आग नहीं है, बल्कि मेरे दिल में कश्मीरियों के लिए उससे ज्यादा आग है। पुलवामा हमले के बाद मोदी ने एक रैली में कहा था कि जो आग आपके दिल में है, वही मेरे दिल में भी है। इंडिया टुडे से एक बातचीत में मोदी के इस बयान को लेकर मुशर्रफ ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मेरे दिल में आग है। मैं कहता हूं जब कश्मीरी मारे जाते हैं और कश्मीरी बच्चों की आंखों में गोलियां लगती हैं, तो मेरे दिल में ज्यादा आग लगती है।

मुशर्रफ ने इस दौरान पुलवामा हमले में जान देने वाले जवानों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि जवानों के परिवार के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है। मैंने 1971 की लड़ाई में अपना सबसे अच्छा दोस्त खोया है इसलिए मैं जानता हूं अपनों को खोने पर क्या बीतती है।

मुशर्रफ ने कहा कि हमले के बाद से भारत में पाक को गालियां दी जा रही हैं जो कि ठीक नहीं है। ये माहौल को खराब करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों की डिबेट में पाकिस्तान को जिस तरह से गालियां दी जा रही हैं। मुशर्रफ ने कहा कि कहा कि अगर भारत की ओर से पाकिस्तान पर हमला किया गया तो यह मोदी की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित होगा।

परवेज मुशर्रफ ने कहा कि आखिर इस हमले को लिए पाकिस्तानी की सरकार को क्यों दोष दिया जा रहा है। पुलवामा हमले में जैश का हाथ था, मेरी जैश के प्रति कोई संवेदना नहीं है। लेकिन इसमें इमरान सरकार की किसी तरह की भूमिका नहीं थी इसलिए पाकिस्तान को दोष देना बंद करिए।

बता दें कि 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 40 जवानों की जान चली गई। ये हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ के 2500 जवानों का काफिला श्रीनगर जा रहा था। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जो पाकिस्तान से संचालित होता है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमले के पीछे पाक से मदद की बात कही है

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!