आज से पांच दिवसीय गंगा यात्रा की शुरूआत

नमामि गंगे मिशन के अंतर्गतए पांच दिवसीय गंगा यात्रा आज उत्‍तर प्रदेश में बिजनौर और बलिया से शुरू होगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथए उत्‍तराखण्‍ड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेन्‍द्र सिंह रावत और केन्‍द्रीय मंत्री संजीव बालियान बिजनौर से यात्रा का शुभारम्‍भ करेंगे। गंगा नदी बिजनौर से ही उत्‍तर प्रदेश में प्रवेश करती है। राज्‍यपाल आनन्‍दी बेन पटेलए केन्‍द्रीय मंत्री महेन्‍द्र नाथ पांडेय और बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी बलिया से इस यात्रा का शुभारम्‍भ करेंगे। राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि यात्रा का उद्देश्‍य जैव.विविधता को बढ़ावा देना और गंगा नदी के किनारे बसे गांवों को विकसित और समृद्ध बनाना है। दोनों यात्राएं लगभग 1350 किलोमीटर से ज्यादा का सफर 27 जिलों से होकर तय करेंगी और 31 जनवरी को कानपुर में आकर मिलेंगी। यात्रा के बीच के स्थानों जैसे मेरठए अमरोहाए गाजीपुरए मिर्जापुरए वाराणसी और प्रयागराज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राज्य सरकार ने पहले ही गंगा के किनारे बसे गांवों में गंगा मैदान तैयार करनेए गंगा खेल पार्क बनाने और गंगा मेला शुरू करने के साथ ही कई अन्य विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर दी है। नदी के किनारे बसे सभी गांवों में गंगा आरती की शुरुआत करने के साथ ही जैविक खेती और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!