इंदौर में लोक संस्कृति मंच, कथक केंद्र और योग गुरुकुल द्वारा कथक उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में पहले दिन की प्रस्तुति पारंपरिक नृत्य के रसिको के लिए एक अद्भुत सौगात लेकर आया। इंदौर में तीन दिवसीय कथक उत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें कला प्रेमियों को पारंपरिक नृत्य की शानदार दावत मिली। कार्यक्रम के पहले दिन नाद योग गुरुकुल के शिष्यों के समूह द्वारा तीन ताल में निबद्ध रचना डिम डिम डमरू बाजे पर प्रस्तुत की गई। इस प्रस्तुति को डॉ रागिनी मक्खर द्वारा निर्देशित किया गया था। वहीं वाराणसी से पधारे बनारस घराने का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरव मिश्रा और सौरव मिश्रा ने शिव आराधना से शुरू करके बनारस घराने की पारंपरिक शैली में नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद थे। कथक उत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें रोजाना एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जाएगी।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









