पुलवामा हमला : शहीद मोहन लाल की बेटी ने दी पिता को सलामी

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के जवानों को आज अंतिम विदाई दी जा रही है. पूरे देश में शोक की लहर है. शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को शुक्रवार को दिल्‍ली लाया गया था. पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई मंत्रियों और नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके घर भेजा जा रहा है. पीएम मोदी ने बीजेपी के सभी मंत्र‍ियों और सांसदों को निर्देश दिया है कि वह अपने-अपने राज्‍यों में इन जवानों के अंतिम संस्‍कार के समय वहां पर मौजूद रहें. देहरादून में शहीद जवान मोहन लाल का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा. यहां शहीद की बेटी ने अपने पिता को सलामी दी. इस दृश्य ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया.

पुलवामा हमले में शहीद होने वाले जवानों में से सर्वाधिक जवान उत्‍तर प्रदेश के हैं. यूपी के शामली के शहीद जवान प्रदीप कुमार की शहादत की खबर सुनते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया. स्थानीय लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं.

बिहार के भागलपुर के शहीद जवान रतन ठाकुर का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंच चुका है. यहां से शव को चॉपर से उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा. रतन ठाकुर की शहादत की खबर सुनते ही परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद उत्तर प्रदेश के वाराणसी के वीर सपूत रमेश यादव के घर पर मातम छाया हुआ है. उनकी पत्नी रीमा यादव का रो-रो कर बुरा हाल है.

पटना के मसौढ़ी के संजय सिन्हा भी गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए. संजय एक सप्ताह पहले ही छुट्टियों से वापस ड्यूटी पर लौटे थे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!