बीजेपी नेता किरीट सौमेया ने शिकायत दर्ज कराने से पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र के गृह मंत्री को चिट्ठी लिखी है और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक की मजदूरों की पिटाई के बाद काफी चर्चा में है , यह होने के बाद एक बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। महाराष्ट्र बीजेपी नेता किरीट सौमेया ने इस बावत मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र के गृह मंत्री को चिट्ठी लिखी है और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।कप्तान मलिक ने कहा कि बिना इजाजत सड़क खोदी जा रही थी इसलिए उन्होंने मजदूरों की पिटाई की। नवाब मलिक के भाई ने ये भी कहा कि जरूरत पड़ेगी तो वो जनता की सेवा करने के लिए फिर ऐसा एक्शन लेंगे। इस पर किरीट सोमैया ने कहा है कि मैंने पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे और गृह मंत्री अनिल देशमुख को चिट्ठी लिखी है पुलिस से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। सोमैया ने कहा कि बुधवार को वे चूनाभट्टी थाने में कप्तान मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









