सरकार देगी एक करोड़ रुपए की मदद,पुलवामा हमले में जबलपुर का बेटा शहीद

गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदायीन हमले में जबलपुर के अश्विनी कुमार कांछी (20) शहीद हो गए। शहीद अश्विनी मझौली जनपद के खुड़ावल गांव के निवासी थे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। राज्य सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद, एक आवास और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, शहीद अश्विनी अपने परिवार में सबसे छोटे थे। अश्विनी के घर में माता-पिता के अलावा पांच भाई-बहन हैं। वह सीआरपीएफ की 35वीं बटालियन में पदस्थ थे। शहादत की खबर गुरुवार रात पिता को फोन पर मिली। 

पिता ने परिवार को दिया हौसला 
पिता ने अपने बेटे के शहीद होने की खबर परिवार वालों को दी। अपना दुख भूलकर उन्होंने परिवार का हौसला बढ़ाया। पुलवामा हमले को लेकर परिवार सहित पूरा गांव आक्रोशित है।

jabalpur

बचपन से सेना में जाने का था शौक
पिता ने बताया कि अश्विनी बचपन से सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता था। राजस्थान में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद छह महीने पहले ही वे जम्मू-कश्मीर में तैनात हुए थे। घर में इकलौते अश्वनी को ही सरकारी नौकरी मिली थी। 

हमें आप पर गर्व: राकेश सिंह 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि कायराना आतंकी हमले में जबलपुर जिले के सपूत अश्विनी कुमार कांछी भी शहीद हुए हैं। भारत माता के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को हम कभी नहीं भुला सकेंगे। उन्होंने लिखा कि उमीद है आपके खून का बदला लिया जाएगा। हमे गर्व है जबलपुर की माटी पर आप जैसे वीर पुरुष ने जन्म लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!