कुलपति बनाने विंग कमांडर ने अमित शाह बनकर राज्यपाल से की फोन पर बात

भोपाल एसटीएफ ने राज्यपाल की शिकायत पर भारतीय वायु सेना के एक विंग कमांडर और उसके एक डॉक्टर मित्र को गिरफ्तार किया है। विंग कमांडर ने अपने डॉक्टर मित्र को प्रदेश के चिकित्सा विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्त कराने के लिये राज्यपाल को कथित तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बनकर फोन किया था।
मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक अवस्थी के अनुसार उन्होंने विंग कमांडर कुलदीप वाघेला और उनके एक दंत चिकित्सक मित्र डॉ. चंद्रेश कुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया है। वाघेला ने शुक्ला को कुलपति नियुक्त करने के लिए राज्यपाल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रुप में फोन कर सिफारिश की थी। उन्होंने बताया कि दोनों की आयु 35 से 40 वर्ष के बीच है। वाघेला फिलहाल भारतीय वायु सेना के मुख्यालय दिल्ली में पदस्थ हैं, जबकि शुक्ला भोपाल के निवासी हैं। अवस्थी ने बताया कि वाघेला पूर्व में मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव के कार्यकाल में तीन वर्ष तक उनके एडीसी के रुप में यहां राजभवन में पदस्थ रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल के डेंटिस्ट चंद्रेश कुमार शुक्ला जबलपुर स्थित प्रदेश के चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति पद के इच्छुक थे और उन्होंने इसके लिए आवेदन किया था। शुक्ला का तीन जनवरी को इसके लिए साक्षात्कार हो चुका था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!