कमलनाथ बोले पीएम मोदी के बाप दादा स्वतंत्रता सेनानी नहीं रहे वह कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि देश में मौजूदा केंद्र सरकार के कार्यकाल में किसान, महिलाओं और नौजवानों के वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाकर सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों पर ही जोर दिया जा रहा है।
कमलनाथ ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर देश में ऐसी कौन सी आफत आ गयी, जो सिर्फ एनआरसी जैसे मुद्दों पर ही ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री गुरुवार को राजधानी के बैरागढ़ में आयोजित सेवादल के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति अनेकता में एकता और भाईचारे की है। संविधान भी यही बात कहता है। इसके लिए ही भारत का विश्व में सम्मान है। लेकिन अब इस संस्कृति पर खतरा मंडरा रहा है। यह बात सभी को समझना चाहिए। जो बीज वर्तमान में बोए जा रहे हैं, उसके परिणाम खतरनाक होंगे। हमें भारतीय जनता पार्टी की पिछले छह सात सालों में की गयी राजनीति को पहचानने की जरुरत है। और फिर इसके बारे मे सबको बताया जाना चाहिए। भाजपा ने एक वर्ष में दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन दो क्या एक करोड़ लोगों को भी रोजगार नहीं दिया गया। इसी तरह के अन्य मुद्दे हैं। मौजूदा सरकार इन्हीं सब मुद्दों से देश का ध्यान मोड़ने का कार्य कर रही है। वही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीएम मोदी पर निशाना साधाते हुए कहा पीएम मोदी के बाप दादा स्वतंत्रता सेनानी नहीं रहे हैं और वह कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!