इंदौर में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी सहित 350 से अधिक बीजेपी नेताओं पर धारा 144 के उल्लंघन के तहत पुलिस ने 188 व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
बता दें इसमें जितने भी आरोपी बने हैं, उनमें से कई जनप्रतिनिधि भी हैं। सांसद शंकर लालवानी एवं विधायक रमेश मेंदोला और महेंद्र हार्डिया को लेकर इंदौर पुलिस द्वाका विधानसभा और लोकसभा को पत्र लिखे जाएगा, और इन पर कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा। जनप्रतिनिधि होने के कारण सांसद शंकर लालवानी और विधायकों का मामला भोपाल स्थिति स्पेशल कोर्ट में चलेगा। इस पूरे मामले को यहां से भोपाल शिफ्ट भी कर दिया जाएगा, बता दें कि, संयुक्ता गंज पुलिस ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश और महेंद्र हार्डिया सहित बीजेपी नेताओं ने संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद धारा 144 के उल्लंघन के तहत सभी पर कार्रवाई की गई थी।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









