एसबीआई के बाद RBI ने इन दो बैंकों पर भी लगाया 3.5 करोड़ का जुर्माना

हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक पर कुल 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक पर कुल 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. बैंकों पर यह जुर्माना कई नियमों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है. कॉर्पोरेशन बैंक ने शेयर बाजार को बताया, ‘रिजर्व बैंक ने कोष के अंतिम उपयोग में कुछ खामियों और एक कर्जदार के संबंध में कुछ अन्य बैंकों के साथ जानकारी का आदान-प्रदान नहीं करने के चलते 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.’

इलाहाबाद बैंक पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना 
बैंक की तरफ से कहा गया कि दोबारा इस तरह की चीजें न हो, इससे बचने के लिए बैंक जरूरी कदम उठा चुका है. वहीं इलाहाबाद बैंक ने कहा कि कोष के अंतिम उपयोग पर निगरानी नहीं रखने समेत अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर आरबीआई ने उस पर 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इलाहाबाद बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा, ‘रिजर्व बैंक ने कोष के अंतिम उपयोग पर निगरानी नहीं रखने, वर्गीकरण और धोखाधड़ी की जानकारी देने में देरी और एक कर्जदार के खातों के पुनर्गठन के दौरान आरबीआई के दिशानिर्देश का पालन नहीं करने के कारण 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.’

व्यवस्था को सही करने के लिए कदम उठाए 
बैंक ने कहा कि उसने अपनी आतंरिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जरूरी कदम उठाये हैं ताकि भविष्य में ऐसी चीजें न हो. इस सप्ताह की शुरुआत में आरबीआई ने विभिन्न नियमों के उल्लंघन में एसबीआई, एक्सिस बैंक, यूको बैंक और सिंडीकेड बैंक पर भी जुर्माना लगाया था. एसबीआई पर आरबीआई की तरफ से प्रावधानों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया था

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!