भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने राज्य में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष द्वारा कथित रूप से फैलाये जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार से निपटने के लिये लोगों को घर-घर जाकर जानकारी देने का पांच दिन का कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता आम लोगों के घरों पर जाकर उन्हें नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दे रहे हैं। पार्टी के मोर्चा इकाइयों के कार्यकर्ता भी समाज के प्रबुद्ध वर्ग जैसे डॉक्टर, वकील प्रोफेसर, अध्यापकों और सेवानिवृत्त अधिकारियों को संशोधित कानून के बारे में बता रहे हैं। प्रदेश में पार्टी के जन जागरण अभियान के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि पार्टी राज्य में लगभग एक लाख गांवों और 50 लाख परिवारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जिससे सीएए पर भ्रम की स्थिति को दूर किया जा सके।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









