उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। अभी कुछ और दिनों तक इस शीतलहर से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। वहीं यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में घना कोहरा दर्ज किया गया है। पहले ही शीतलहर की मार झेल रहे लोगों के लिए कोहरा आफत बन रहा है। लोगों को घने कोहरे के चलते रोज के कार्य करने में भी पेरशानी आई। आलम यह है कि इस कोहरे की वजह से नॉर्थ रेलवे क्षेत्र में 14 ट्रेनों लेट से चली। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है। यहां हो रही बर्फबारी के चलते ही मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं।